फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर हाइवे पर दौड़ा बेकाबू ट्रक

Thu, 05 Feb 2015 12:05 AM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को टनकपुर हाइवे पर दौड़े बेकाबू ट्रक की चपेट में कई वाहन आने से बच गए, लेकिन गौहनियां चौराहे के निकट ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक समेत भाग रहे चालक को लोगों ने यशवंतरी देवी चौराहे के पास पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर सिविल लाइंस चौकी पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


हादसा दोपहर करीब ढाई बजे के करीब हुआ। छतरी चौराहा की ओर से एक ट्रक को उसका हेल्पर कचहरी की ओर लेकर जा रहा था। इस बीच बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से कई वाहन बच गए, लेकिन गौहनियां चौराहा के आगे बरेली से घर वापस लौट रहे बनबसा निवासी ललित सिंह की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे कार का अगला हिस्सा मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद लोगों ने पीछा कर यशवंतरी देवी चौराहे के पास ट्रक समेत हेल्पर को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर हेल्पर को हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने बताया कि घटना की अभी तहरीर नहीं मिली है। हेल्पर थाना अमरिया क्षेत्र का निवासी बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें