फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता झुलसी

Tue, 17 Nov 2015 07:32 PM IST
Pilibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली के मोहल्ला पंजाबियान निवासी नूराज की 25 वर्षीय पत्नी साफिया संदिग्ध हालात में झुलस गई। ससुराल वाले और मायके के लोग गैस से भड़की आग से झुलसने की बात कह रहे हैं, जबकि उपचार करने वाले डॉक्टर ने मिट्टी तेल से झुलसने का दावा किया है। महिला करीब 95 प्रतिशत झुलसी है। गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबियान निवासी नूराज की 25 वर्षीय पत्नी साफिया मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे संदिग्ध हालात में झुलस गई। मोहल्ले में ही उसका मायका है। मायके और ससुराल पक्ष के लोग उसे जिला अस्पताल लाए। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर एनके गुप्ता ने महिला का उपचार किया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बरेली रेफर कर दिया। विवाहिता के बहनोई इजहार और मायके वालों ने बताया कि झुलसी साफिया का पति व्यापार के सिलसिले में मंगलवार की सुबह रुद्रपुर गया था। घर में रखे सिलेंडर से गैस रिसाव हो रहा था। साफिया ने दूध गर्म करने के लिए जैसी माचिस की तीली जलाई। आग भड़क उठी। जिससे वह झुलस गई। उपचार करने वाले डॉक्टर एनके गुप्ता का दावा है कि महिला मिट्टी तेल से भड़की आग से करीब 95 प्रतिशत झुलसी है। हालत गंभीर होने के कारण उसे बरेली रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें