फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी मंजिल से गिरकर राजमिस्त्री की मौत

Tue, 17 Nov 2015 06:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अंब (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
 अंब के श्याम नगर में एक 52 वर्षीय राजमिस्त्री की भवन निर्माण के समय दुर्घटना का शिकार हो गया। तीसरी मंजिल से नीचे गिरने के कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई। नीचे गिरते वक्त वह पास से गुजर रही 11केवी विद्युत लाइन की चपेट में भी आ गया था।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार उपमंडल मुख्यालय अंब के तहत ऊना-अंब मार्ग पर पड़ते श्याम नगर में मंगलवार शाम को एक भवन निर्माण के दौरान राजमिस्त्री 52 वर्षीय जनक राज पुत्र दुर्गा दास निवासी लोअर अंदौरा मकान की शटरिंग करते समय अपना संतुलन खो बैठा और तीसरी मंजिल से जमीन पर गिर गया। इसी दौरान वह साथ लगती 11 केवी धुसाड़ा फीडर की लाइन को भी छू गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल अंब लाया गया। लेकिन जख्मों की ताव न सहते हुए उसने कुछ ही देर में दम तोड़ दिया। अंब अस्पताल में तैनात डॉक्टर नवदीप जोशी ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट थी तथा शरीर पर करंट लगने जैसे निशान भी थे। उन्होंने बताया कि मौत के असली कारणों का पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा। उधर, इस संबंध में बात करने पर अंब के डीएसपी जितेंन्द्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें