फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की रंजिश में मारा गया सुनील

Tue, 23 Aug 2016 11:45 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस ने गांव बिहारीपुर हीरा के दस वर्षीय सुनील की हत्या के मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने इनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों की एक प्लाट के सौदे को लेकर सुनील के पिता से रंजिश थी। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव बिहारीपुर हीरा निवासी शमशेेर का 10 वर्षीय पुत्र सुनील 18 जुलाई को रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। पुलिस ने शमशेेर की तहरीर पर 19 जुलाई को गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। इसके बाद 24 जुलाई को इसे अपहरण में तरमीम कर लिया था। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 20 अगस्त को गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो तीनों ने सुनील की हत्या करना स्वीकार कर लिया। घटना में शामिल अपने चौथे साथी का भी नाम-पता बता दिया। पुलिस ने हिरासत में लिए गए लोगों की निशानदेही पर सोमवार शाम मनकापुर नहर के पास स्थित बिहारीपुर हीरा निवासी संपूर्णानंद के गन्ने के खेत से सुनील का सिर बरामद कर लिया था। पुलिस ने मंगलवार सुबह कुछ ही दूरी से सुनील का धड़ और कपड़े  भी बरामद कर लिए।
 कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि पहले से ही दर्ज अपहरण की रिपोर्ट में हत्या, शव छुपाने और षड़यंत्र रचने की धाराओं को जोड़ दिया गया है। रिपोर्ट में गांव के ही मोहनलाल, लालता प्रसाद, भूपराम और हरप्रसाद को नामजद किया गया है। पुलिस ने मोहनलाल, लालता प्रसाद और भूपराम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सिर और धड़ को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ बीपी सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


शमशेेर का इकलौता बेटा था सुनील
सुनील अपने मां-बाप का इकलौता पुत्र था। वह गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा छह में पढ़ता था। पिता शमशेेर, मां गौरी और बहन प्रीति का रोते-रोते बुरा हाल है। हत्यारों ने घर का चिराग ही बुझा दिया। 

आरोपियों की सुनील के पिता से थी रंजिश
कोतवाल एसएस यादव ने बताया कि शमशेर ने कुछ दिनों पहले गांव में ही एक प्लाट खरीदा था। यह प्लाट आरोपी लेना चाहते थे लेकिन शमशेेर ने कीमत बढ़ाकर प्लाट खरीद लिया था। इसी को लेकर आरोपी रंजिश मान रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें