फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुसीबत में है बहन, वरना घर आ जाती’

Mon, 12 Jan 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत के मोहल्ला सुनगढ़ी निवासी पीडब्ल्यूडी कर्मी रामबहादुर सोनकर की तीन बेटियों में करिश्मा सबसे छोटी है। बाकी दोनों बहनें कीर्ति और मालविका भी हॉकी की खिलाड़ी हैं। मालविका ने बताया कि करिश्मा ने गोरखपुर में हॉस्टल में रहकर कक्षा छह से नौ तक पढ़ाई की और वहीं से नेशनल स्तर के पांच और स्टेट स्तर पर 17 हॉकी मैच खेले थे। 14 जुलाई 2014 को करिश्मा ने पीलीभीत के अवंती बाई बालिका इंटर कॉलेज में कक्षा 10 में दाखिला लिया। फिर उसका चयन नेशनल स्तर पर हो गया। पीलीभीत के अवंतीबाई इंटर कॉलेज की ओर से पहली बार करिश्मा एक से सात जनवरी के बीच रांची (झारखंड) में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में प्रदेश की टीम में शामिल हुई थी। उसकी बदौलत यूपी ने जीत दर्ज की। सोमवार को करिश्मा के पिता रामबहादुर पीलीभीत एसपी से मिले और मदद की गुहार की। एसपी सोनिया सिंह ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

आठ दिसंबर के बाद नहीं हुई बात
मालविका ने बताया कि भाई सौरभ 31 दिसंबर की शाम करिश्मा को फैजाबाद स्टेशन तक छोड़ कर आया था। आठ जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे बहन करिश्मा से उसकी बात हुई थी। बहन ने कहा था कि वह तीन बजे तक बरेली पहुंच जाएगी। तीन बजे फोन कि या, तो मोबाइल स्विच ऑफ था। तब से घरवाले लगातार संपर्क कर रहे हैं लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। उसने बताया शैक्षिक व खेल से जुड़े कुछ अभिलेख करिश्मा के पास हैं।
कीर्ति भी नेशनल स्तर की है खिलाड़ी
लापता करिश्मा की बड़ी बहन कीर्ति भी नेशनल हॉकी खिलाड़ी हैं, जो उपाधि डिग्री कॉलेज से खेल चुकी हैं। बीपीएड करने के बाद वह अनुदेशक पद पर कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉकी खिलाड़ी के माता-पिता मिले थे। गायब खिलाड़ी को तलाशने की हर संभव कोशिश की जाएगी। सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। -सोनिया सिंह, एसपी          
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें