मोहल्ला हबीबगंज में बंटवारे के विवाद पर जयपाल और ख्यालीराम पक्ष मेें मारपीट हुई। जिसमे छह लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने क्रास रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी जांच को भेजा है।
मोहल्ला के जयपाल और ख्यालीराम पक्ष में भूसा और जगह बंटवारे को लेकर विवाद पर मारपीट हुई। मारपीट में एक पक्ष के जयपाल की पत्नी गंगादेवी, उसका पुत्र संजीव और पौत्र सर्वेश जबकि दूसरे पक्ष के ख्यालीराम, पुत्र वीरेंद्र और पुत्रवधू माधुरी घायल हुई। पुलिस ने गंगादेवी की ओर से ख्यालीराम, उसके पुत्र प्रमोद, वीरेंद्र, वीरेंद्र की पत्नी माधुरी जबकि ख्यालीराम की ओर से जयपाल, नंद सिंह, रामसेवक, मंगवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट की एक अन्य घटना में गांव भगवंतापुर कान्हाटांडा निवासी मन्नू सिंह की पत्नी बुग्गी देवी को पीट दिया गया। पुलिस ने बुग्गी देवी की ओर से गांव निवासी राजू, सालिक, ओम सिंह, मुकेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। बुग्गी देवी ने बताया कि उसके पति के पांच हजार रुपये राजू पर जबकि राजू के एक हजार रुपये उसके पति पर आ रहे थे। पति के बकाया चार हजार रुपये मांगने पर राजू आदि ने गाली-गलौज की। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी गई।