फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों पर एसपी ने कसा शिकंजा, दो पर लगा रासुका

Sun, 23 Jul 2017 11:30 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
SP smiles on animal smugglers, rasuka on two - फोटो : SP smiles on animal smugglers, rasuka on two
विज्ञापन
पशु तस्करों पर कानूनी शिकंजा कसने की शुरुआत एसपी कलानिधि नैथानी ने कर दी है। दर्जन भर तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के बाद लंबे समय से कारोबार में लिप्त दो अपराधियों पर रासुका लगाई गई है। बीसलपुर कोतवाली में दोनों के खिलाफ धारा 3(2) राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन

नेपाल और उत्तराखंड की सीमा से सटा होने के कारण जनपद में पिछले कई दशकों से पशु तस्करी का कारोबार तेजी से पनप रहा है। जिला स्तर पर कई ऐसे इलाके है, जिनकी पहचान पशु तस्करी के कारोबार से ही जोड़कर है। अफसरों की ओर से हर बार बयानबाजी कर शिकंजा कसने के दावे किए गए, लेकिन कार्रवाई की शुरुआत अब हो सकी है। एसपी कलानिधि नैथानी ने तस्करी के कारोबार में लिप्त दो शातिर अपराधी मीरपुर वाहनपुर (बीसलपुर) निवासी शरीफ उर्फ चच्चा पुत्र अलीजान और उसके बेटे बबलू उर्फ रिजवान के खिलाफ रासुका की कार्रवाई की गई है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी पिछले काफी समय से पशु तस्करी का कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा पशुओं की हत्या कर मांस की बिक्री भी करते हैं। जिससे क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव की स्थिति बनी रहती है।  इनके खिलाफ गोवध अधिनियम के दर्ज मुकदमें की विवेचना बीसलपुर के दरोगा रजनीश पाल सिंह को दी गई थी। विवेचना के दौरान विवेचक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पशु चिकित्साधिकारी बीसलपुर डॉ.नरेंद्र कुमार से बरामद दो कुंतल गोमांस की जांच कराई गई। परीक्षण में प्रारंभिक तौर पर मांस गोवंशीय पशु का होना पाया गया। पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दोनों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके अलावा पूर्व में दर्जन भर तस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जा चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें