फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितारगंज हाइवे पर  व्यापारी से सरेशाम लूट

Thu, 19 May 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज हाइवे पर मोबाइल व्यापारी से दो नकाबपोश बदमाशों ने एक लाख ग्यारह हजार रुपये से भरा बैग लूट लिया। पेमेंट लेकर घर आते वक्त बदमाशों ने हाइवे पर ओवरटेक कर बाइक रोक ली। इसके बाद तमंचा दिखाकर नगदी छीन ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला डोरीलाल के रहने वाले राजेश कुमार का मोबाइल का कारोबार है। वह देहात क्षेत्रों की दुकानों में भी मोबाइल की सप्लाई करते है। गुरुवार शाम को अमरिया की दुकानों से अपना पेमेंट लेकर बाइक से घर के लिए निकले। सितारगंज हाइवे पर सोसायटी के पास पहुंचते ही पल्सर सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। दोनों बदमाशों का चेहरा कपड़े से ढका हुआ था। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाते एक बदमाश ने तमंचा तान दिया और दूसरे ने एक लाख ग्यारह हजार पांच सौ रुपये से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद बदमाश वापस अमरिया की ओर भाग गए। व्यापारी के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। पास के मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने भी बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे। घटना की सूचना मिलने पर अमरिया पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना किया गया। वाहन चेकिंग के आदेश कर बाइक सवार बदमाशों को पकड़ने की कोशिश की गई। अमरिया पुलिस ने बताया कि लुटेरों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल जहानाबाद क्षेत्र में है। इसलिए जहानाबाद पुलिस को भी जानकारी देकर बुला लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें