फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियाबाड़ी पट्टी में चोरी, मीरापुर में किया प्रयास

Sun, 22 Mar 2015 12:24 AM IST
जहॉनाबाद/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जहॉनाबाद क्षेत्र में शुक्रवार की रात गांव सियाबाड़ी पट्टी निवासी सूरजपाल के घर घुसे चोर नगदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। वहीं गांव मीरापुर निवासी भगवानदास के घर चोरी का असफल प्रयास किया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


सूरजपाल का कहना है कि वह परिवार समेत घर में सो रहे थे। रात करीब दो बजे छत के सहारे चोर घर में घुस आए और कमरे के अंदर रखी अलमारी खोलकर चार हजार रुपये, एक सोने की चेन, चांदी के पांच सिक्के समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। उन्होंने बताया कि आहट होने पर जब उनकी आंख खुली तो चोर दरवाजे से बाहर जाते हुए दिखाई दिए। शोर मचाने पर चोर भाग निकले।

उधर, गांव मीरापुर निवासी भगवानदास ने बताया कि चोर छत पर पड़ी खपरैल उतारकर कमरे में घुस आए और अंदर से किवाड़ बंद कर सामान खंगाला, लेकिन कमरे में कीमती सामान न मिलने पर चोर खाली हाथ भाग निकले। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब वह किसी काम से कमरे के अंदर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन

... और चोरी जाने से बच गई रायफल
गृहस्वामी सूरजपाल ने बताया कि चोर जिस कमरे में घुसकर सामान खंगाल रहे थे। उसी कमरे में उनकी लाइसेंसी रायफल भी कपड़े में लिपटी हुई रखी थी। संभावना जताई जा रही है। कि चोरों की नजर रायफल पर नहीं पड़ी। जिससे वह बच गई। रायफल चोरी न होने से पुलिस ने भी राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें