फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेरपुर बाग में दोबारा पशुओं का वध होते पकड़ा

Mon, 20 Apr 2015 12:11 AM IST
Sherpur slaughter animals are again caught in the garden
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरपुरकलां के समीप स्थित बाग में रविवार को पुलिस ने फिर छापा मारकर पशुओं का वध होते पकड़ लिया। मौके से दो पशुओं की खालें, वध के उपकरण और मांस बरामद किया गया। इस बार भी पुलिस के हाथ आरोपी नहीं आए। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 16 अप्रैल को भी इसी बाग में पुलिस ने छापा मारकर प्रतिबंधित पशुओं का वध होते पकड़ा था।
विज्ञापन


सर्किल में प्रतिबंधित पशुओं का वध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को सूचना पर पुलिस ने एक बाग में छापा मारा। दरोगा सतेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से भाग गए। मौके से दो प्रतिबंधित पशुओं की खालें, डेढ़ क्विंटल मांस, वध के उपकरण बरामद किए गए। वध के आरोप पर गांव शेरपुरकलां निवासी गुलफाम, जावेद और अकरम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

इससे पहले पुलिस ने गुरुवार को शेरपुरकलां के समीप एक बाग में छापा मारकर प्रतिबंधित पशुओं का वध होते पकड़ा था। पुलिस ने मौके से दो पशुओं की खालें, एक जिंदा पशु, वध के उपकरण और करीब दो क्विंटल मांस बरामद किया था। आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगे थे। पुलिस ने उस दिन भी शेरपुरकलां के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें