फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टा किंग के गुर्गों की धरपकड़ को नौगवां पकड़िया में छापा, दो गिरफ्तार

Sun, 13 Aug 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  पीलीभीत।
विज्ञापन
Gun fire and Arrest
विज्ञापन
इनामी पप्पू टेलर मौके से फरार होने में फिर रहा सफल       
विज्ञापन

नौगवां पकड़िया से पकड़ा गया शातिर सटोरिया बॉबी, सरगना फरार  
सट्टा पर्ची और सौ ग्राम चरस बरामद, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट  
सट्टा कारोबारियों के खिलाफ शुरू किए गए एसपी के अभियान में अब गुर्गों की धरपकड़ भी तेज कर दी गई। नौगवां पकड़िया में दबिश देकर पुलिस ने पकड़े गए सट्टा किंग बेदी के गुर्गे बॉबी टेलर को साथी संग धर दबोचा। जबकि एक बार फिर पुलिस को चकमा देकर पप्पू टेलर भागने में सफल रहा। सुनगढ़ी पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  
रविवार सुबह मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि नौगवां पकड़िया गांव निवासी राशिद उर्फ बॉबी टेलर के मकान में सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। इस पर एसएचओ मोहम्मद कासिम, हमराह शाहिर हुसैन ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दबिश दी। मकान के भीतर घुसते ही राशिद ने अपना मोबाइल दीवार पर फेक तोड़ दिया। जिसके बाद वहां मौजूद शातिर सट्टा किंग पप्पू टेलर मोबाइल सिम उठाकर भाग निकला। उसका एक साथी हरिओम भी भागने में सफल रहा। पुलिस ने मौके से राशिद और सुरेंद्र सक्सेना निवासी नौगवां पकड़िया की गिरफ्तारी की। मौके से सट्टा पर्ची, एक पैड, 3050 रुपये और सौ ग्राम चरस बरामद की गई। पकड़े गए दोनों सटोरियों को थाने लाया गया। जहां से मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।  
विज्ञापन


न्यूरिया में दो सटोरिये पकड़े गए 
न्यूरिया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर मोहल्ला ठाकुरद्वारा निवासी सीलू और शैलेश को सट्टा कराते पकड़ा। इनके पास से साढ़े पांच हजार रुपये और सट्टा पर्ची बरामद होने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।  

इनाम घोषित होने के बाद भी बेखौफ सट्टा उठा रहा पप्पू टेलर  
पीलीभीत। इसमें कोई संदेह नहीं कि एसपी कलानिधि नैथानी की सख्ती के बाद बरेली मंडल में कारोबार को तेजी से फैला रहे सट्टा किंग शाहजहांपुर के आवास विकास निवासी वेदप्रकाश उर्फ बेदी की धरकपड़ और मददगार सिपाही हैदर अली की गिरफ्तारी पुलिस महकमें के लिए एक बड़ी उपलब्धि रही। लेकिन कही न कहीं जनपद स्तर पर सट्टा किंग नाम से अपनी पहचान बनाने वाला पप्पू टेलर अभी भी बेखौफ है। उस पर पुलिस की सख्ती का कोई असर दिखाई नहीं दे रहा।  
विज्ञापन

एक तरफ एसपी ने पप्पू टेलर पर पांच हजार का इनाम घोषित कर थाना पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। एक दिन पहले ही अब तक धरपकड़ न होने पर कोतवाल पर एसपी का गुस्सा फूटा था। लगातार जल्द धरपकड़ के दावे किए जा रहे है। वहीं बेदी की गिरफ्तारी के बाद सिपाही के पकड़े जाने पर जहां सटोरियों में खलबली मची है। इस बीच पप्पू टेलर बेखौफ होकर शहर व आसपास के ग्रामीण इलाकों में सट्टा उठाने में लगा है। पुलिस उसके न मिलने की बात कहकर अफसरों से बचाव करने में जुटी है। रविवार को सुनगढ़ी पुलिस की नौगवां पकड़िया गांव में दी गई दबिश के दौरान भी वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। इससे न सिर्फ उसके सट्टा बटोरने को लेकर चल रही चर्चाएं पुष्ट हुई, बल्कि धरपकड़ को लेकर पुलिस की गंभीरता का सच भी उजागर हो गया है। वह शहर में कई स्थानों पर घूमता मिला। उसके जल्द कोर्ट में सरेंडर करने तक की चर्चाएं तेजी पकड़ने लगी है। वहंी अफसर प्रयासरत होने का बयान देकर साख बचाने में जुटे है। सवाल यह है कि ये पुलिस की नाकामी नहीं तो और क्या है?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें