फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग कर भाग रहे दो पशु तस्कर दबोचे

Fri, 12 Feb 2016 11:49 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर और गजरौला पुलिस को चकमा देकर भाग रही बोलेरो को घेराबंदी कर जब सुनगढ़ी पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो चालक ने पहले बोलेरो पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश की, लेकिन भागने में असफल रहने पर तस्करों ने वाहन मौके पर ही छोड़ दिया और फायर कर भागने लगे। पुलिस ने भाग रहे दो तस्करों को दबोच लिया। पुलिस ने बोलेरो से चार जीवित और एक मृत पशु, एक तमंचा, एक खोखा और चार जीवित कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

घटना गुरुवार की रात करीब डेढ़ बजे की है। लखीमपुर खीरी जिले से बोलेरो में प्रतिबंधित पशुओं को भरकर तस्कर बरेली की ओर जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पूरनपुर पुलिस अलर्ट हुई और चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान आ रही तेज रफ्तार बोलेरो को पुलिस रोकने में नाकाम रही। पुलिस के पीछा करने पर तस्कर पूरनपुर और गजरौला पुलिस को चकमा देकर पीलीभीत की ओर भागने लगे। संदिग्ध वाहन के भागने की सूचना जिला पुलिस कंट्रोल रूम ने वायरलैस सेट पर प्रसारित की। सूचना पर इंस्पेक्टर अतुल प्रधान फोर्स के साथ असम हाईवे पहुंचे और असम चौराहा की घेराबंदी कर दी। इसके अलावा ट्रांसपोर्ट नगर कांशीराम कॉलोनी सहित हाईवे से जुड़े कई मार्गों पर वाहनों को खड़ा कर चेकिंग शुरू कर दी। इसी बीच तेज रफ्तार आ रही बोलेरो के चालक ने असम चौकी के आगे हाईवे पर वाहन और पुलिस खड़ी देखकर वाहन को बीसलपुर हाईवे पर मोड़ दिया। बीसलपुर हाईवे पर लगे सिपाहियों ने जब बोलेरो को रोकने की कोशिश की तो चालक ने उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और बरखेड़ा की ओर वाहन लेकर भागने लगा। जिरौनिया चौकी पर बैरियर और पुलिस होने पर चालक वाहन मोड़कर पीलीभीत की ओर वापस लौटा, लेकिन खुद को घिरा देकर तस्कर वाहन मौके पर ही छोड़कर उतर गए और तमंचे से फायर कर भागने लगे। इस पर पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी लखीमपुर सदर कोतवाली के रामापुर निवासी चालक मोबीन और उसका साथी अफलाख है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का तमंचा मय नाल में फंसा खोखा और चार जीवित कारतूस व बोलेरो से एक मृत व चार जीवित पशु बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जानलेवा हमले सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बोलेरो को कब्जे में लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें