फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये देने से इंकार पर भुसैली में लगाई आग

Sat, 16 May 2015 11:32 PM IST
बिलसंडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीने के  लिए रुपये न देना गांव सिमरौली निवासी मोहित सिंह को महंगा पड़ गया। गांव के ही शराबी युवक ने उनकी भुसैली (भूसा भरने का स्थान) में आग लगा दी। जिससे भूसा समेत उसमें रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को है।
विज्ञापन

गांव सिमरोली निवासी मोहित सिंह ने बताया कि गांव का एक शराबी युवक उनसने शराब पीने के लिए रुपये मांग रहा था। उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। इससे गुस्साए युवक ने भूसे से भरे एक कक्ष में आग लगा दी। जिससे हड़कंप मच गया। आग लगते ही वह भाग निकला। शोरशराबा होने पर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में उसमें रखा भूसा सहित हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। जिसे ग्रामीणों ने बुझा लिया। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें