गांव मोहनपुर स्थित एक मंदिर में रखी पेटिका से नौ हजार की नगदी चोर चुरा ले गए। मंदिर के पुजारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
गांव
निवासी पुजारी परसादीलाल ने बताया कि मंदिर के अंदर अलमारी में पेटिका रखी
थी। इसमें नौ हजार रुपये थे। ये रुपये उनकी पेंशन और चढ़ावे के थे।
शुक्रवार को दोपहर बाद चोर मंदिर में घुस आए और अलमारी खोलकर उसमें रखी
पेटिका से रुपये चुरा ले गए। एसओ राजेश यादव ने बताया कि घटना संदिग्ध है।
मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।