फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस में जवान  जहरखुरानी का शिकार

Sat, 05 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
जहरखुरान - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
श्रीनगर से वनबसा जा रहा नेपालगंज निवासी आर्मी की यूनिट 15 आरआर का जवान सूर्यबहादुर गुरंग रोडवेज बस में जहरखुरान का शिकार हो गया। जहरखुरान गिरोह के सदस्य उसके पास से पांच हजार रुपये और बैग लूट ले गए। बस में सवार पीलीभीत निवासी आर्मी का एक जवान उसे शहर में अपने एक परिचित के घर लाया और प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर इलाज कराया। फौजी ने घटना की सूचना पीड़ित जवान की यूनिट और घरवालों को दी है। 
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना गजरौला के गांव नदहा निवासी आकाश वर्मा ने बताया कि वह खुद आर्मी में है। बरेली से रोडवेज बस में सवार होकर पीलीभीत आ रहे थे। बस में नेपालगंज निवासी सूर्यबहादुर गुरंग भी सवार था। बस परिचालक ने जब जवान से टिकट मांगा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। इस पर वह जवान की सीट पर पहुंचे तो उसकी जेब में परिचयपत्र रखा हुआ मिला। परिचय पत्र से उसके नाम और पते की पुष्टि हुई। वह जवान को बेहोशी की हालत में लेकर पीलीभीत पहुंचे और उसे अपने एक परिचिति के घर पर लाए, जहां प्राइवेट डॉक्टर को बुलाकर उसका उपचार करा रहे हैं। उन्होंने जवान के जहरखुरान गिरोह का शिकार होने की सूचना श्रीनगर की यूनिट 15 आरआर को दे दी है। फौजी आकाश वर्मा ने बताया कि होश में आने पर जवान ने बताया कि गिरोह के सदस्य उसके पास से पांच हजार रुपये और कपड़ों से भरा बैग लूट ले गए, जबकि घड़ी, मोबाइल और परिचय पत्र छोड़ नहीं ले गए।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें