फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन घर में घुसकर की तोड़फोड़,धमकाया

Sun, 14 Feb 2016 10:27 PM IST
पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिशन घर में घुसकर तोडफ़ोड़ कर मां-बेटी से गाली-गलौज कर आरोपी हमलावर हो गए और शोरशराबे पर लोगों के एकत्र होने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मोहल्ला बमनपुरी निवासी अरशद खां की पत्नी अंजुम खान की ओर से चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गांव कसगंजा में गाली-गलौज के विरोध पर गांव निवासी नन्हें लाल की पत्नी मायादेवी की पिटाई कर दी गई।
विज्ञापन

घटना शनिवार शाम की है। अंजुम खान ने बताया कि शनिवार शाम को उसके पति घर के समीप मस्जिद में नमाज पढ़ने गए थे। घर में पुत्री और ननद मौजूद थी। इस दौरान आरोपियों ने रंजिशन दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध पर आरोपियों ने घर में घुसकर तोडफ़ोड़ की और हमलावर हो गए। शोर-शराबा पर लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने अंजुम खान की ओर से मोहल्ला निवासी चांद मियां, अनवर अली, मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी शकील खां, सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
घुंघचाई। गांव कसगंजा निवासी नन्हें लाल की पत्नी माया देवी ने बताया कि रविवार को घर के समीप हैंडपंप से पानी भरकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में कथित नशे में मिले गांव निवासी ओमकार, अजय और जगदीश ने गाली-गलौज की। विरोध पर उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने माया देवी की ओर से उक्त तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल माया देवी को डॉक्टरी जांच को सीएचसी भेजा है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें