फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट, दो गिरफ्तार

Wed, 01 Jun 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गांव भगवंतापुर में मारपीट में गुलफाम की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के चाचा हसनैन, जुम्मा शाह और जुम्मा शाह के पुत्र हाशिम के खिलाफ मारपीट और गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। नामजद आरोपी जुम्मा शाह और हसनैन को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। मामले में पुलिस ने दूसरे पक्ष के जुम्मा शाह की ओर से मृतक गुलफाम, उसके पिता आलम शाह और गुलफाम के पुत्र अरशद तथा शादाब के खिलाफ एनसीआर दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव भगवंतापुर में मंगलवार शाम रास्ते के विवाद को लेकर गुलफाम और उसके चाचा जुम्मा शाह में मारपीट हुई थी। मारपीट में जुम्मा शाह, उनके भाई हसनैन, जबकि दूसरे पक्ष से जुम्मा शाह के भाई आलम शाह, उनका पुत्र गुलफाम, गुलफाम की पत्नी परवीन घायल हुईं थीं। घायलों को सीएचसी लाया गया था, जहां इलाज के दौरान गुलफाम की मौत हो गई थी। गुलफाम की मौत पर पुलिस ने उसकी पत्नी परवीन की ओर से हसनैन, जुम्मा शाह, हाशिम के खिलाफ मारपीट और गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गुलफाम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मारपीट में दोनों पक्षों के लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद जुम्मा शाह पहले कोतवाली पहुंचा था। उसकी ओर से एनसीआर दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद जुम्मा शाह, हसनैन को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया गया।

दस दिन से चल रहा था दोनों पक्षों में विवाद
भगवंतापुर। जुम्मा शाह छह भाई हैं। सबसे बड़े जाफर शाह और फिर आलम शाह, जुम्मा शाह, जहान शाह, हसनैन शाह, आजाद अली हैं। सभी भाइयों के परिवार एक ही परिसर में अलग-अलग रहते हैं। घर के बाहर करीब पंद्रह फीट का रास्ता है। रास्ते में एक पक्ष के लोगों ने कूड़ा डाल रखा है। इसे लेकर दस दिनों से जुम्मा शाह का उसके भतीजे गुलफाम से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने इसकी जानकारी गांव के प्रमुख लोगों को दी थी। लोगों ने दोनों पक्षों का मामला आपसी होने का हवाला देकर धीरज रखने को कहा था। मंगलवार को गुलफाम मजदूरी करके घर लौटा तो रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट शुरू हो गई। इसमें गुलफाम की जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें