फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की हत्या पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट

Fri, 26 Jun 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नामजद आरिफ, राशिद सहित दो अन्य को गिरफ्तार कर दो लाइसेंसी और दो अवैध हथियार बरामद करने का दावा किया है। दूसरे दिन पोस्टमार्टम के बाद मृतक किसान का शव पैतृक गांव गहलुइया पहुंचने पर कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में देरशाम शव को दफन कर दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव ढक्काचांट निवासी किसान वकील खां की दिन-दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जबकि उसके दो भतीजों सहित तीन गोली लगने से घायल हुए थे। घायल मोहम्मद नूर और अतीक का जिला मुख्यालय पर इलाज चल रहा है। मृतक के भाई अकील ने बताया कि मोहम्मद नूर के हाथ से खून बहना न रुकने पर उसकी हालत गंभीर होती जा रही है। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात वकील की पत्नी शाहबुनिशा की ओर से गांव निवासी राशिद, आरिफ, शाहिद, शहीदा और वाहिद के खिलाफ घर में घुसकर बलवा करने, हत्या, हत्या का प्रयास और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर धर्मपाल सिंह ने बताया कि हत्या में नामजद राशिद को अवैध बंदूक, आरिफ को एकनाली लाइसेंसी बंदूक सहित गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा असलहा लहराकर दशहत फैलाने के आरोप पर गांव निवासी आरिफ को लाइसेंसी राइफल और खालिद को भी असलहा सहित गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें