फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूजा घुमा बंदी ने किया कचहरी से भागने का प्रयास

Fri, 26 Jun 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल से कोर्ट में पेशी के बाद हवालात लाने के दौरान बंदी युवक ने सूजा घुमाकर भागने का प्रयास किया। सिपाहियों ने उसे दौड़कर दबोच लिया। आरोपी ने सिपाहियों पर सूजे से प्रहार की कोशिश भी की।
विज्ञापन


वृंदावन कोतवाली क्षेत्र के मालीपाड़ा निवासी भारत पुत्र थान सिंह की शादी डीग, कुम्हेर राजस्थान दहेज हत्या का आरोपी है। उसकी पत्नी भावना की चार मार्च, 2015 को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में भारत, उसके पिता थान सिंह और मां भगवान देवी के खिलाफ रिपोर्ट के बाद वृंदावन पुलिस ने तीनों को 19 अप्रैल को पकड़कर जेल भेजा था।

शुक्रवार सुबह भारत, थानसिंह और भगवान देवी को जिला जेल से लाकर सीजेएम के यहां पेशी के लिए लाया गया था। उनके साथ बंदी छिद्दी, मनीषा को हवालात ड्यूटी के सिपाही मोहरपाल सिंह, महिला सिपाही रिंकी, सरिता, उपदेश कुमार, उमेश कुमार, बनवारीलाल कोर्ट में पेशी के लिए ले गए।
विज्ञापन


पेशी के बाद पुलिसकर्मी 12:30 बजे सभी पांच कैदियों को लेकर हवालात ला रहे थे। कचहरी परिसर में बरगद के पेड़ के पास भारत सिंह ने जूस की ठेल लगाने वाले युवक का सूजा छीन लिया और उसे घुमाते हुए सिपाहियों से हथकड़ी छुड़ा ली। सिपाहियों ने उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने सूजे से प्रहार कर दिया। एक बारगी भारत पुलिसकर्मियों के घेरे से निकलकर सूजा घुमाते हुए भागने लगा। लेकिन पास में ही खड़े अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उससे सूजा छीना गया। उसे जल्दी से कड़ी सुरक्षा में 12:37 बजे हवालात पहुंचाया गया। वहां हवालात प्रभारी ने उससे पूछताछ की। मामले में सिपाही मोहरपाल की ओर से सदर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें