फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी को बंधक बनाकर किया रेप, रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Sep 2015 12:07 AM IST
Gungchai
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात घर में घुसकर आंगन में सो रही 15 वर्षीय युवती को उठा ले जाने और उसके साथ दुराचार करने का प्रकाश में आया है। पीड़ित युवती के भाई ने गांव के ही एक युवक पर अगवा कर रेप करने का आरोप लगाया है। चौकी पुलिस ने भाई और पीड़ित किशोरी की तहरीर छह लोगों के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस प्रेम संबंधों का मामला मान रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उसकी बहन रविवार की रात घर के आंगन में सो रही थी। माता-पिता बरामदे में लेटे थे। वह खुद छत पर सो रहा था। रविवार की रात करीब 12.30 बजे गांव का संजीव दीवार कूदकर घर में घुस आया और उसकी बहन को चारपाई पर दबोच लिया। आरोप है कि उसके मुंह पर गमछा बांध दिया और घर से उठाकर पड़ोस में स्थित एक खाली मकान में ले गया। वहां उसके साथ दुराचार किया और भाग गया।
आरोपी के जाने के बाद किशोरी रात करीब 1.30 बजे घर पहुंची और घरवालों को पूरी घटना बताई। घरवाले पुलिस चौकी पर रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहे थे। आरोप है कि इसी बीच गांव के कुछ लोग उसके घर पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज कराने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पीड़िता ने अपने भाई के साथ चौकी पहुंचकर घटना की तहरीर दी है।
विज्ञापन

चौकी इंचार्ज राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर मुख्य आरोपी संजीव कुमार, लालाराम, ओमकार, राकेश, रामगिरि और वकील के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्होंने बताया कि मामला प्रेम संबंधों से जुड़ा है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें