फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी को ढूंढा तो उसकी लाश मिली

Fri, 17 Feb 2017 09:43 PM IST
पीलीभ्ाीत ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर सफाई कर्मचारी की पत्नी के साथ तमंचा दिखाकर रेप करने के आरोपी का शुक्रवार को संदिग्ध हालात में शव बरामद हुआ। दो दिन पहले हुई रेप की घटना के बारे में महिला अपने पति को कुछ नहीं बताया था। शुक्रवार को हिम्मत जुटाकर उसने पति को जानकारी दी तो पति उसे साथ लेकर थाने जा पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस रिपेर्ट दर्ज कर आरोपी को तलाश ही रही थी तभी देर शाम आरोपी का शव सदिग्ध हालात में बरामद हुआ। आरोपी के घरवालों का कहना है कि महिला के पति ने उसे जहर देकर मारा है। सीओ सदर निशांक शर्मा ने बताया कि आरोपी के परिवारीजनों ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम के बाद जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जहानाबाद क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सफाई कर्मचारी की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 फरवरी को उसके पति मतदान ड्यूटी पर पूरनपुर गए थे। घर पर वह अपने चार बच्चों संग रुकी थी। बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। रात साढ़े 11 बजे गांव का हरपाल तमंचा लेकर कमरे में घुस आया। इसके बाद असलहा के बल पर महिला से दुष्कर्म किया। शोर मचाने या फिर किसी से शिकायत करने पर बच्चों और पति को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। परिवारीजनों को मिली धमकी से घबराकर महिला ने पति को कुछ नहीं बताया। शुक्रवार सुबह पति को गांव के लोगों से इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पति के पूछने पर महिला ने पूरी घटना बताई। तब दंपति थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पड़ताल शुरू की थी। ललौरीखेड़ा चौकी प्रभारी मनीराम को गांव में दबिश पर भेजा गया था, लेकिन आरोपी नहीं मिल सका। आरोपी पहले भी दुष्कर्म के आरोप में जेल जा चुका था। इसकेे अलावा महिला के फटे कपड़े भी आरोपी के घर से मिले थे। पुलिस उस तलाश ही रही थी कि उसका शव मिलने की सूचना आ गई। 


इंस्पेक्टर जहानाबाद राकेश सिंह ने बताया कि आरोपी के परिवार वालों ने शव मिलने की सूचना दी। आरोपी का शव घर में मिला। पुलिस ने परिवारीजनों से जानकारी जुटाई है। आरोपी के परिवारीजनों ने पीड़ित महिला के पति पर जहर देकर हरपाल की हत्या करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें