फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ सिटी की रेंडम चेकिंग में पास हुई पुलिस

Fri, 15 Jul 2016 12:14 AM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
police
विज्ञापन
रात्रि गश्त को लेकर पवन मोबाइल और पिकेट पर भेजे गए पुलिसकर्मी मुस्तैद हैं या फिर आराम फरमा रहे है। इसकी हकीकत परखने के लिए सीओ सिटी ने रेंडम चेकिंग की। बताए प्वाइंट पर गुपचुप तरीके से चेक किया, जिसमें सब अलर्ट मिले। इसके बाद सभी पवन मोबाइल को छतरी चौराहा पर बुलाकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
विज्ञापन

 बुधवार रात सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने पुलिस को चेक करने के लिए पहले वायरलेस सेट के जरिए पवन मोबाइल और पिकेट की लोकेशन पूछी। इसके बाद पुलिसकर्मी बताई गई लोकेशन पर मौजूद भी है या नहीं। इसको जानने के लिए सीओ सिटी ने राउंड लेकर चेक किया। सभी अपनी लोकेशन पर मिले। पवन मोबाइल नंबर तीन का वायरलेस काम नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते उससे कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सीओ छतरी चौराहा पर पहुंचे और सभी पवन मोबाइल (गश्ती बाइक) को  बुला लिया। यहां उनको ड्यूटी पर गंभीरता बरतने और सूचना पर तत्काल पहुंचने के दिशा-निर्देश दिए। सभी पुलिसकर्मियों को जैकेट पहनकर ड्यूटी करने को कहा गया। सीओ सिटी निर्मल कुमार विष्ट ने बताया कि एक पवन मोबाइल वायरलेस सिस्टम खराब होने के कारण छतरी चौराहा नहीं पहुंच सकी। उसको जानकारी नहीं हो सकी थी। हालांकि, चेक करने पर वह गश्त पर थी। बकाया सभी दस मिनट के अंदर एकत्र हो गई थी। पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी जानने के लिए अचानक चेकिंग की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें