ककरोई के पास खड़ी मिली लापता स्कूल संचालक की कार व मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम।
- फोटो : bureau
गांव सिसाना से लापता हुई स्कूल संचालक की पुलिस ने ककरोई गांव के पास कार बरामद की है। अभी तक स्कूल संचालक नवीन का सुराग नहीं लग पाया है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार जांच में जुटी है।
सोमवार को सिसाना निवासी राजेश ने शिकायत दी थी कि उसका भाई नवीन डिवाइन पब्लिक स्कूल, मौजमनगर का संचालक है। रविवार को नवीन घर से अपनी गाड़ी लेकर खरखौदा गया था। जो अब तक नहीं लौटा है। पुलिस ने शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस ने लापता नीरज की स्विफ्ट कार को ककरोई के पास से बरामद किया है। कार की जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। साथ ही नवीन की तलाश के लिए भी कई टीमों का गठन कर उसकी तलाश की जा रही है।