फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत

Tue, 11 Oct 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
बाइक सवार युवती की मौत - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
चठिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार युवती अनीता देवी (20) की मौत हो गई और उसके चाचा अरविंद कुमार घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी भर्ती कराया।
विज्ञापन

बिलसंडा थाना क्षेत्र के गौहरपुर गांव निवासी अरविंद कुमार (40) मंगलवार दोपहर अपनी भतीजी अनीता देवी (20) केे साथ आधार कार्ड बनवाने बाजार आ रहे थे। चठिया गांव के पास पहुंचते ही पीछे से तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में चाचा-भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इस पर बिलसंडा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी भेजा। जहां चिकित्सकों ने अनीता देवी को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार वालों के सीएचसी पहुंचने पर पुलिस ने युवती के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर अतुल प्रधान ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें