फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब और राजस्थान के  कारोबारियों ने 66 लाख हड़पे

Sat, 02 Jul 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चावल खरीदकर दो राइस मिलर का पंजाब और राजस्थान के तीन व्यापारियों ने 66 लाख रुपया हड़प लिया। रुपये मांगने पर राइस मिलर्स को जान से मारने की धमकी दी गई। राइस मिलर सुखदेव सिंह की ओर से तीनों व्यापारियों के खिलाफ धोखाधड़ी, माल खुर्दबुर्द कर जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन

राइस मिलर सुखदेव सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि पंजाब के जिला मोगा के धर्मकांटा निवासी व्यापारी इंद्रवीर सिंह, मेहर सिंह, काला डेरा जयपुर राजस्थान के व्यापारी संजय ने उससे जुलाई 2013 में 17.56 लाख रुपये कीमत का तीन ट्रक और राइस मिलर अमरजीत सिंह से 1.19 करोड़ रुपये कीमत का 23 ट्रक चावल खरीदा था। कई बार तगादा करने पर उसे 19 मार्च 2014 को पांच लाख और 30 जनवरी 2014 को 16.50 लाख रुपये आरटीजीएस से भुगतान उसके खाते मेें, जबकि अमरजीत सिंह को विभिन्न तिथियों पर 60.99 लाख रुपये आरटीजीएस से खाते में भेजे गए। उसका बकाया 8.06 लाख और अमरजीत सिंह का 57.96 लाख रुपये कई बार तगादा करने के बाद नहीं दिए गए। 29 जून 2016 को व्यापारियों के क्षेत्र में धान खरीद के लिए आने की जानकारी पर उनसे बकाया का तगादा करने पर उन्हें जान की धमकी दी गई। पुलिस ने राइस मिलर सुखदेव सिंह की ओर से उक्त तीनों व्यापारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें