भतीजे को दवा दिलाकर घर लौट रही किशोरी से छेड़छाड़ के मामले में ग्राम प्रधान पुत्र समेत दो युवकों पर कानूनी कार्रवाई की गई है। एसपी के आदेश पर 13 दिन बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बरखेड़ा क्षेत्र की एक किशोरी ने एसपी को दिए पत्र में बताया था कि 27 जुलाई की रात वह अपने भतीजे को दवा दिलाकर घर लौट रही थी। रास्ते में ग्राम प्रधान के पुत्र रजनीश और छोटेलाल ने उसको बुरी नीयत से पकड़ लिया। छेड़छाड़ कर पास के खेत में खींचने की कोशिश की गई थी। मामले को बरखेड़ा पुलिस ने संदिग्ध बताकर जांच में टाल दिया था। एसपी से शिकायत के बाद मामले में कार्रवाई हुई है। एसओ ओमहरि बाजपेई ने बताया कि मामले की एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।