फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों ने पीड़ित को धमकाया

Sat, 22 Jul 2017 07:32 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
Policemen threatened the victim - फोटो : Policemen threatened the victim
विज्ञापन
मुन्नीदेवी हत्याकांड
विज्ञापन

दबिश के दौरान महिला की मौत के मामले में फंसे पुलिसकर्मियों पर एक और संगीन आरोप लगा है। पीड़ित ने पुलिसकर्मियों पर सुलह का दबाव बनाने के लिए लगातार धमकी देने और दी गई तहरीर के बजाए मनमाफिक साथी पुलिसकर्मियों को बचाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है। एसपी से पूरे मामले की शिकायत कर विवेचना किसी उच्चाधिकारी से कराने की मांग की है। 
विज्ञापन

बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मानपुर निवासी इच्छाराम पुत्र लालता प्रसाद ने एसपी को दिए शिकायत पत्र में बताया कि एक जुलाई को देर शाम आठ बजे पुलिस ने उसके मकान में दबिश दी थी। इस दौरान पीड़ित की पत्नी मुन्नीदेवी की मौत हो गई। आरोप है कि पुलिस की पिटाई से उनकी जान गई। दो जुलाई को इसकी पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने दी गई तहरीर के बजाए मनमाफिक रिपोर्ट दर्ज की। नतीजतन मामले में फंसे पुलिसकर्मी पीड़ित को समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। उनको झूठे मुकदमें में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों का नाम रिपेार्ट में शामिल कराने और जांच किसी अन्य थाने या फिर उच्चाधिकारी से कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें