फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस संदिग्ध मान रही कैशियर से हुई लूट की घटना

Tue, 29 Dec 2015 11:02 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
गैस एजेंसी के कैशियर से हुई लूट की घटना को को पुलिस संदिग्ध मान रही है। पुलिस का कहना है कि एजेंसी के मालिक और जिस व्यक्ति को कैशियर रुपये देने जा रहा था। इन दोनों से पूछताछ की गई तो दोनों के बयान विरोधाभाषी हैं। उधर पुलिस ने लुटेरों की शिनाख्त के लिए बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले, लेकिन कोई फुटेज नहीं मिल सके।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की एक गैस एजेंसी का कैशियर प्रदीप भटनागर सोमवार को बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 3.60 लाख रुपये निकालकर एजेंसी मालिक के दोस्त रविंद्र कुमार यादव को देने बाइक से जाटौवाला चौराहा जा रहा था। चौराहा के निकट पहुंचने पर पीछे से आए बाइक सवार दो लुटेरों ने झपट्टा मारकर बाइक के हैंडिल में टंगा रुपयों से भरा थैला लूट लिया था और कर भाग निकले थे। शहर कोतवाली पुलिस ने प्रदीप भटनागर की ओर से अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
एसपी जवाहर ने बताया कि उन्होंने शहर कोतवाली पहुंचकर एजेंसी मालिक के पुत्र पुनीत अग्रवाल और रविंद्र कुमार यादव से अलग-अलग पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुनीत का कहना है कि उसने रविंद्र कुमार यादव से एक महीने पहले दो बार में 3.60 लाख रुपये उधार दिए थे, लेकिन रविंद्र का कहना है कि उसने रुपये एक मुश्त दिए थे। इसके अलावा भी कई बातें ऐसी हैं जो विरोधाभाषी हैं।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में नहीं दिखे लुटेरे
शहर कोतवाल संग्राम सिंह ने बताया कि बैंक के बाहरी हिस्से में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं। अंदर लगे कैमरों की जब फुटेज खंगाली गई को कैशियर के बगल में एक युवक खड़ा दिखा, लेकिन कैशियर के बैंक के जाने के काफी देर तक युवक बैंक में ही रहा है। उन्होंने बताया कि बैंक के बाहर कैमरे न लगे होने के कारण इस बात की पुष्टि नहीं हो पा रही है कि लुटेरे पहले से ही तो बैंक के बाहर नहीं खड़े थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पीड़ित द्वारा बताई गई हुलिया के अनुसार दो तीन युवकों को चिन्हित किया है। पुलिस ने उनके घरों पर दबिशें भी दीं, लेकिन युवक हाथ नहीं चढ़े।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें