फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने राजस्व टीम पर तलवार से हमला

Wed, 04 May 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो पूरनपुर।  
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
वन भूमि पर अतिक्रमण की पैमाइश करने गई थी टीम
पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को तलवार समेत किया गिरफ्तार 
वन भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत पर पैमाइश करने पहुंची राजस्व विभाग की टीम पर पिता-पुत्र ने तलवार से हमला करने की कोशिश की। टीम के सदस्य जान बचाकर भागने लगे तो आरोपियों ने काफी दूर तक उनका पीठा किया। पुलिस ने पिता-पुत्र को मय तलवार के गिरफ्तार कर लिया है। शाहजहांपुर की खुटार रेंज के वन दरोगा सुरेंद्र पाल गौतम ने पिता-पुत्र के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। 
शाहजहांपुर के तहसील क्षेत्र में जोड़े गए 94 गांवों के कई विभागों के कार्य अभी भी शाहजहांपुर से ही होते हैं। शाहजहांपुर के खुटार रेंज के वन दरोगा सुरेंद्र पाल गौतम ने बताया कि 94 गांवों में पड़ने वाले जंगल भी शाहजहांपुर फॉरेस्ट के अधीन हैं। खुटार रेंज के गोपालपुर कंपार्टमेंट संख्या आठ में करीब आठ एकड़ भूमि पर सालों से गांव पूरनपुर कुर्रैया निवासी पाल सिंह और उसके पुत्र बक्शीश सिंह का कब्जा है। भूमि से अतिक्रमण हटवाने की मांग पर पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटवाने के लिए राजस्व और वन विभाग की संयुक्त टीम का गठन किया गया। भूमि की पैमाइश पहले 23 अप्रैल को  होनी थी, लेकिन राजस्व टीम के न पहुंचने पर नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बुधवार को वन रक्षक हीरालाल, डोरीलाल, कामता प्रसाद, अशोक चतुर्वेदी, बहोरन लाल के साथ आरक्षित वन क्षेत्र में अतिक्रमित वन भूमि का सीमांकन करनेे को पहुंचे। एसडीएम के निर्देश पर पुलिस और राजस्व टीम भी पहुंची। राजस्व टीम मेें लेखपाल रमेश चंद्र शर्मा, सुरेश शुक्ला, संजीव कुमार, महेश कुमार शामिल थे।  उन्होंने बताया कि सीमाकंन शुरू होते ही अवैध कब्जेदार पाल सिंह और बक्शीश सिंह आदि ने मौके पर पहुंचकर वन विभाग और राजस्व टीम पर तलवार से हमला करने की कोशिश की। कर्मचारियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को मय तलवार के गिरफ्तार कर लिया। वन दरोगा ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को देकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।

हमारी जंगल से सटी कृषि भूमि वन विभाग ने ले ली थी। उसके बदले वन भूमि पर खेती करने की सहमति दे दी थी। हम 25 साल से उस जमीन पर खेती कर रहे  हैं। वन विभाग की आपत्ति पर हाईकोर्ट में भी मामला डाला है। इसके बावजूद  बुधवार को पुलिस की मौजूदगी में राजस्व और वन विभाग की टीम सीमाकंन के साथ खेत में खड़ी गन्ने की फसल पशुओं से उजड़वानी शुरू कर दी। तलवार तो पशुओं से अपनी सुरक्षा के लिए लेकर खेत पर गए थे। टीम पर हमला करने की बात गलत है।
विज्ञापन

पाल सिंह और बक्शीश सिंह, आरोपी किसान 

वन दरोगा सुरेंद्र पाल ने पैमाइश करने गई टीम पर तलवार से हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने की पाल सिंह और बक्शीश सिंह के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। 
राजेश यादव, प्रभारी कोतवाल।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें