फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड संचालक पर गलत रिपोर्ट देने का आरोप

Mon, 03 Aug 2015 11:13 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहल्ला गनेशगंज निवासी नंद कुमार की पत्नी सरोज अग्रवाल ने सीएमओ को भेजे पत्र में नगर के एक अल्ट्रासाउंड संचालक पर गलत रिपोर्ट देने की शिकायत की है। पत्र में कार्यवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ को भेजे पत्र में कहा गया है कि उन्होंने अपनी पुत्री नेहा अग्रवाल का नगर की अशोक कालोनी स्थित एक अल्ट्रासाउंड संचालक के यहां अल्ट्रासाउंड कराया था। अल्ट्रासाउंड संचालक ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में उनकी पुत्री को सात हफ्ते की गर्भवती और गर्भ ठीक-ठाक होने की जानकारी दी थी, जबकि चार-पांच दिन पहले ही किन्हीं कारणों से उनकी पुत्री को गर्भपात चुका था। इसकी जांच उन्होंने महिला चिकित्सक से कराई थी। आरोप है कि महिला चिकित्सक द्वारा दी गई जानकारी जब अल्ट्रासाउंड संचालक को दी गई, तब वह टाल-मटोल करने लगा। सरोज अग्रवाल का आरोप है कि अल्ट्रासाउंड संचालक इससे पहले भी कई लोगों की खून, पेशाब आदि की गलत रिपोर्ट दे चुका है। पत्र में उन्होंने सीएमओ से अल्ट्रासाउंड संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री से शिकायत कर कार्रवाई कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें