फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों के नहीं पकड़े  जाने पर जताई नाराजगी

Fri, 08 Apr 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
तंजीम अइम्मा-ए-मसाजिद के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर पुलिस कस्टडी में शकील और सद्दाम की मौत के आरोपियों की गिरफ्तारी कराने, पीड़ित परिवार को बीस लाख रुपये मुआवजा दिलाने आदि की मांग की।
विज्ञापन

तंजीम अइम्मा मसाजिद के अध्यक्ष हाफिज जकी खां के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को एसपी से मिलकर पुलिस कस्टडी में सद्दाम और शकील की मौत के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार वालों को बीस-बीस लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। प्रतिनिधि मंडल ने इसके अलावा जिले में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, पांच अप्रैल को स्टेट बैंक के एटीएम से हाफिज मंसूर आलम के खाते से धोखाधड़ी कर अस्सी हजार रुपये निकालने की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार करने, नगर के मेडिकल स्टोरों पर धड़ल्ले से बिक रही नशीली दवाइयों की बिक्री पर पाबंदी लगवाने को छापामार कार्रवाई करने आदि की मांग की गई। प्रतिनिधि मंडल में हाफिज जकी खां, कौमी सदर तंजीम अइम्मा मसाजिद हाफिज इकरार अहमद, हाफिज उस्मान नूरी, हाफिज फिराकत, हाफिज कमर महबूब, कारी शान रजा, हाफिज मुश्ताक,  हाफिज इरफान, हाफिज मंसूर आलम, कारी हसन रजा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें