फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महिलाओं ने नेपाली महिला का पर्स उड़ाया

Wed, 22 Apr 2015 11:39 PM IST
पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर एक नेपाली महिला का पर्स उड़ा दिया गया। शोर शराबे पर जीआरपी ने दो महिलाओं को पकड़ लिया। चोरी का पर्स बरामद होने पर जीआरपी ने दोनों आरोपी महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन


घटना रेलवे स्टेशन पर शाम करीब साढ़े छह बजे के आसपास घटी। नेपाल के नेपालगंज निवासी दीपेंद्रयज्ञ सैनी टनकपुर जाने के लिए पीलीभीत आए हुए थे। टनकपुर जाने के लिए उन्होंने पत्नी ममता को टिकट लेने के टिकटविंडो पर भेज दिया। ममता कतार में लगकर टिकट ले रही थी। बताते हैं कि इसी बीच पीछे खड़ी एक महिला ने उसके पर्स के भीतर रखे छोटे पर्स को निकाल लिया और एक अन्य महिला को दे दिया।

भनक लगने पर उसने पर्स को देखा तो पर्स की चेन खुली पाई। इस पर उसने कतार से निकल कर भाग रही महिलाओं को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया। ड्यूटी पर मौजूद जीआरपी ने भाग रहीं दोनों महिलाओं को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने पर्स चोरी की बात स्वीकारते हुए पर्स जीआरपी को सौंप दिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि टिकट विंडो पर दो महिलाएं एक महिला का पर्स चुराकर भाग रही थी। पूछताछ में महिलाओं ने अपना नाम लक्ष्मी व शीला निवासी गांव नेकीपुर कस्बा पलिया जिला लखीमपुर बताया है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें