फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विवेचना में देरी पर नपेंगे थानेदार’

Sat, 09 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
बैठक - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी. ने स्टाफ की बैठक की अपराध समीक्षा की। उन्होंने कहा कि यदि किसी केस में विवेचना कोर्ट न पहुंचने के चलते आरोपी को जमानत मिली तो संबंधित थानेदार पर कार्रवाई होगी। उन्होंने पशु तस्करी पर अंकुश लगाने, एनसीआर और एनबीडब्ल्यू में शतप्रतिशत कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने क्राइम मीटिंग की। पहले उन्होंने थाना वार अपराधों की समीक्षा की। विवेचनाएं लंबित पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए समय से विवेचना पूरी करने के निर्देश दिए। कहा, एनबीडब्ल्यू और एनसीआर को हल्के में न लें। दोनों मामलों में शतप्रतिशत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न घटनाओं में जेल भेजे गए आरोपियों को विवेचक के समय से केस डायरी कोर्ट में प्रस्तुत न करने के चलते जमानत मिल जाती है। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए केस डायरी समय से कोर्ट में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि किसी आरोपी की जमानत केस डायरी प्रस्तुत न होने के कारण हुई संबंधित विवेचक के साथ ही एसओ पर भी कार्रवाई होगी। बैठक में एएसपी विकास वैद्य, सीओ निर्मल बिष्ट, जीआर जोशी, राजेश्वर सिंह, बीपी सिंह सहित सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें