फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में हुई  थी मजदूर की हत्या

Sat, 09 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मैदना के मजदूर की हत्या पुरानी रंजिश के चलते की गई थी। पुलिस ने मृतक के पिता की ओर से गांव के ही तीन सगे भाइयों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस चारों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मैदना में शुक्रवार को पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने भगवानदास के 21 वर्षीय पुत्र कपूर सिंह की हत्या कर दी थी और शव चारपाई पर डालकर फरार हो गए थे। मजदूरी से लौटने पर शाम को भगवानदास ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की गर्दन और शरीर पर चोटों के निशान थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। शनिवार को मृतक के पिता भगवान दास ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें गांव के ही तीन भाइयों ओमप्रकाश, रामगोपाल, वेदप्रकाश एवं उनके साथी खूबचंद्र पर कपूर की हत्या करने का आरोप लगाया। तहरीर में कहा गया है कि चारों अक्सर घर के सामने खड़े भांग के पौधे पर गांजा रगड़ने आते थे। मना करने पर झगड़ा करते थे। शुक्रवार को भी चारों गांजा रगड़ने आए थे। मना करने पर चारों ने कपूर की गर्दन दबाकर हत्या कर दी और शव चारपाई पर डालकर फरार हो गए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार्यवाहक थानाध्यक्ष विजय पाल सिंह ने बताया शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें