शहर निवासी एक युवक ने एसपी को पत्र देकर आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस ने उनकी नाबालिग पुत्री को पता होने के बाद भी बरामद नहीं कर रही है। जबकि भगाने वाला युवक उनको लगातार फोन पर धमकी दे रहा है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला देशनगर निवासी राजकुमार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री बरामद कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि उनकी नाबालिग पुत्री 11 दिसंबर को स्कूल से वापस आ रही थी, जिसे मोहल्ले का ही एक युवक बहला-फुसलाकर भगा ले गया, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली पुलिस ने धारा 363, 366 आईपीएस में दर्ज कर ली। पत्र में कहा कि दो दिन बाद उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि बदायूं आकर अपनी पुत्री ले जाओ। जिसकी जानकारी राजकुमार ने कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने अगले दिन बताया कि 17 दिसंबर को तीन बजे तक उनकी पुत्री मिल जाएगी, लेकिन उनकी पुत्री अभी तक नहीं मिली। पत्र में कहा गया कि कोतवाली पुलिस को जानकारी होने के बाद भी अभी तक उनकी पुत्री बरामद नही कर पाई है। जबकि उनके पास लगातार धमकी भरे फोन आ रहे हैं। पत्र में नाबालिग पुत्री बरामद कराने की मांग की गई। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, महिला आयोग, आईजी बरेली को भी भेज गई है।