गांव नदहा में निर्माणाधीन सीएचसी भवन का बीम अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे काम कर रहे राजमिस्त्री और दो मजदूर घायल हो गए। घायलों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गांव नदहा में सीएचसी भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार को अचानक बीम भरभराकर गिर गया। बीम की चपेट में आकर वहां काम कर रहे गांव थाना बरखेड़ा के गांव जारकलिया निवासी राजमिस्त्री 46 वर्षीय नजीर अहमद, उसका पुत्र 27 वर्षीय इरशाद और गांव नदहा निवासी सुरेंद्र घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने घायलों को शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है।