फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की हत्या कर शव दफनाया

Thu, 28 Jan 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस/इगलास। मुरसान थाना क्षेत्र के गांव रायक से पिछले छह दिन से लापता दो युवकों में से एक की लाश गुरुवार दोपहर को इगलास थाना क्षेत्र के गांव गंगागढ़ी में मिल गई। उसकी गोली मारकर हत्या की गई। उसके सिर पर गोली के निशान है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसकी हत्या दूसरे युवक ने की है। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगात हुए हाथरस-मथुरा रोड पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

बीते शनिवार को गांव से रियाजुद्दीन उर्फ राजू पुत्र महरूद्दीन और उसका मित्र गुलफाम पुत्र गजना खां को चार युवक अपने साथ बुलाकर ले गए थे। वापस नहीं आने पर रविवार को परिजन थाने पहुंचे थे। बुधवार को गजना खां की शिकायत पर दोनाें की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई। पुलिस के लापता युवकों को नहीं खोज पाने से ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जाम लगा दिया। मौके पर थाने का पूरा फोर्स पहुंच गया। एसओ एसपी सिंह ने जल्द मामले का खुलासा करने का भरोसा दिलाया, जिस पर जाम खुल सका। कुछ देर बाद ही इगलास थाना क्षेत्र में रियाजुद्दीन का शव मिलने की खबर ग्रामीणों को मिली, जिससे वह आक्रोशित हो गए। इगलास पुलिस जिस टेंपो में राजू का शव लेकर आ रही थी, उसे रायक पर ग्रामीणों ने रोक लिया और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने इगलास पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कई दिन पहले ही राजू का आधार कार्ड और हेलमेट मिलने के बाद भी इगलास पुलिस ने उसकी तलाश में कोई रुचि नहीं दिखाई। इतना ही नहीं शव के मिलने पर उसे पुलिस ने गड्ढे से नहीं निकाला और ग्रामीणों को ही शव बाहर निकालना पड़ा। ग्रामीणाें के प्रदर्शन के बाद चंदपा, सादाबाद, हाथरस गेट आदि थानों का फोर्स रायक पहुंच गया। बाद में ग्रामीण मान गए और शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
रायक के दो युवक लापता थे। इनमें से एक की लाश इगलास थाना क्षेत्र में मिली है। इसके शरीर पर चोटों के निशान हैं, लेकिन अभी यह नहीं कहा जा सकता कि हत्या किस तरह हुई। पता चला है कि जो युवक इसे बुलाने आए थे, उनसे शराब पीने को लेकर इसका झगड़ा हुआ। अभी मामले की गहराई से जांच की जा रही है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।एसपी सिंह, एसओ मुरसान कोतवाली इगलास क्षेत्र में युवक का शव मिला है, उसके सिर पर गोली मारी गई और शव को दफनाया दिया गया। मृतक के परिजनों के कहने पर शव को मुरसान पुलिस को सौंप दिया गया और आगे की कार्रवाई मुरसान पुलिस कर रही है। इसमें हम सहयोग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ विजयेन्द्र द्विवेदी, सीओ इगलास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें