फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात चुराने को विवाहिता ने किया नाटक

Sun, 28 Jun 2015 11:35 PM IST
बीसलपुर/पीलीभीत।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जसोली की एक विवाहिता ने नवजात शिशु चुराने के मकसद से रविवार को सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लेबर रूम में गलत ढंग से भर्ती होने का प्रयास किया। पोल खुल जाने पर स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी ने उसकी कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी सीपी सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह गांव जसोली की एक विवाहिता स्वास्थ्य केंद्र पहुंची और स्वयं को प्रसव पीड़ा से ग्रसित बताते हुए लेबर रूम में भर्ती होने की इच्छा जाहिर की। विवाहिता को तत्काल लेबर रूम में भर्ती करा लिया गया।

लेबर रूम की महिला कर्मचारियों ने जब उसकी जांच की, तो उसके पेट से कपड़े की पोटली बंधी हुई मिली, जिसे देखकर कर्मचारी दंग रह गए। कर्मचारियों ने चिकित्साधिकारी को मामले की जानकारी दी। चिकित्साधिकारी द्वारा सख्ती से की गई पूछताछ में विवाहिता ने बताया कि उत्तरांचल के चंपावत में प्राइवेट नौकरी कर रहे उसके पति ने उससे कह रखा है कि यदि उसके पुत्र पैदा नहीं होगा, तो वह उसे घर से निकाल देगा।
विज्ञापन


 इसी डर के मारे उसने यह नाटक किया। विवाहिता ने यह भी बताया कि उसका इरादा था कि लेबर रूम में दो एक दिन भर्ती रहने के दौरान वह यहां से किसी का नवजात बच्चा चुरा ले जाएगी। चिकित्साधिकारी ने जब पुलिस बुलाने की धमकी दी, तभी वह रोने लगी। चिकित्साधिकारी ने कड़ी डांट फटकार लगाने के बाद उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें