मटेहना गांव निवासिनी रीना (15) पुत्र रामभरोसे अपने भतीजे प्रियांश उर्फ प्रिंसू (2) पुत्र दीपक के साथ बैठी थी। शाम करीब छह बजे अचानक तेज हवा चलने के दौरान पास के मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया।
युवती व मासूम छज्जे के मलबे में दब गए। जानकारी होते ही ग्रामीणों ने आननफानन में मलबे को हटाकर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक प्रिंसू की मौत हो चुकी थी।
गंभीर रूप से घायल रीना को सीएचसी ले जाया गया जहां गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। छज्जा गिरने से मलबे में दबकर एक कुत्ते की भी जान चली गई। प्रिंसू की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।