फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाया पति सहित तीन नामजद

Mon, 04 Apr 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी को जिंदा जला दिया। मृतका के भाई की ओर से पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से ससुरालीजन फरार हैं।
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी के कस्बा भीरा के वार्ड आठ निवासी रामपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन 30 वर्षीय पूनम की शादी करीब एक साल पहले गांव मुरादपुर निवासी महेंद्र से की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दहेज में बाइक की मांग को लेकर पूनम को प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी पूनम ने उसे दी। उन्होंने बताया कि महेंद्र 31 मार्च को उसकी बहन को लेकर उसके घर आया और एक अप्रैल को विदा कराकर घर लौट गया। तब भी उसकी बहन ने दहेज में बाइक के लिए प्रताड़ित करने की जानकारी दी। 
रामपाल ने बताया कि सोमवार को सुबह करीब तीन बजे फोन पर बहन के आग से जलने की जानकारी मिली। रामपाल का आरोप है कि दहेज मेें बाइक की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन के ऊपर केरोसिन डालकर आग लगाकर हत्या कर दी। सेहरामऊ उत्तरी पुलिस ने रामपाल की ओर से उसके मृतका के पति महेंद्र, उसके भाई धर्मेंद्र और भाभी के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। एसओ सुरेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, लेकिन आरोपी फरार हो गए। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें