फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी रेल लाइन के यात्रियों के लिए मुसीबत बना सफर

Sun, 13 Nov 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
छोटी रेल लाइन के यात्रियों के लिए मुसीबत बना सफर - फोटो : पीलीभ्‍ाीत/उत्‍ततर प्रदेश्‍ा
विज्ञापन
कभी आदर्श जंक्शन का खिताब पा चुके रेलवे स्टेशन पर इन दिनों सुविधाओं का खासा अकाल है। मात्र रेल यात्रियों के आवागमन की सुविधा का ही जिक्र करें तो जबसे यहां फुट ओवरब्रिज हटाया गया है तबसे रेल यात्रियों को रेल पटरियां लांघकर ही ट्रेन पकडनी पड़ रही है। यहां आवागमन को हाल ही पाथ वे बनाया गया है, लेकिन यह ऐसे स्थान पर बना है जहां रेलयात्रियों की निगाह ही नहीं पहुंचती। 
विज्ञापन

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर दस माह पूर्व ब्राडगेज कार्य शुरू किए गए थे। हालांकि ब्राडगेज कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं। इस रेलवे स्टेशन से मैलानी व शाहजहांपुर के लिए मीटरगेेज ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ब्राडगेज कार्य के चलते इन सभी ट्रेनों का संचालन प्लेटफार्म नंबर चार से किया जा रहा है। ऐसे में रेल यात्री फुट ओवरब्रिज के जरिए ही प्लेटफार्म चार तक पहुंच रहे थे, लेकिन कुछ दिन पूर्व यह फुट ओवरब्रिज भी हटा दिया गया। रेल यात्रियों के आवागमन के लिए स्टेशन से पूरब व पश्चिम दिशा में पाथ वे का निर्माण किया गया, लेकिन यह दोनों पाथ वे रेल यात्रियों के पहुंच से बाहर हैं। खास बात यह है कि रेल महकमे द्वारा पाथ वे को इंगित करने के लिए इक्का दुक्का संकेत बोर्ड लगाए गए, यह इतने छोटे हैं कि यात्रियों की निगाह ही नहीं पड़ती। ऐसे में अधिकांश रेल यात्री प्लेट फार्म से कूदने के बाद रेल पटरियों को लांघकर ट्रेनों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में रोजाना ही तमाम रेल यात्री चोटिल भी हो रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत रात के दौरान होती है। पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने से अकसर यात्री गिरकर घायल हो रहे हैं। इधर सीआरएस निरीक्षण से पूर्व आए मुख्य संरक्षा अधिकारी ने भी पाथ वे के निरीक्षण के दौरान संकेत बोर्ड लगाने के निर्देश दिए थे, लेकिन महकमे द्वारा उनके निर्देश को अनसुना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें