फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग्जरी कार से 19 पेटी शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर न्यूरिया पुलिस के साथ उत्तराखंड से आ रही एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली, तलाशी के दौरान उसमें 19 पेटी उत्तराखंड की शराब बरामद हुई। पुलिस ने वाहन और शराब कब्जे में लेकर गिरफ्तार किए गए वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

एसओ दलवीर सिंह वर्मा ने बताया की मुखबिर ने सूचना दी थी कि कुछ लोग एक लग्जरी कार से बड़ी संख्या में उत्तराखंड की शराब पीलीभीत की ओर ले जा रहे हैं। सूचना पर आबकारी विभाग के दरोगा ओमकार सिंह के साथ पुलिस ने वाहन चेकिंग शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने जब लग्जरी कार रोककर तलाशी ली तो उसमें 19 पेटी उत्तराखंड की शराब बरामद हुई। पुलिस ने कार और शराब कब्जे में लेकर थाना सुनगढ़ी के गांव चिड़ैयादाह निवासी अनवार को गिरफ्तार कर लिया। दरोगा चंद्रपाल सिंह की ओर से कार सीज कर चालक के खिलाफ धारा 261, 420, 467, 468 व 60/72 एक्साइज एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार जिले के एक सपा नेता की बताई जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें