फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के पास तीन दुकानों के तोड़े ताले

Sat, 12 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
चोरी - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
चोरों को अब पुलिस का कोई खौफ नहीं रह गया है। कोतवाली से महज 200 मीटर दूर ड्रमंडगंज चौराहा पर चोरों ने शुक्रवार रात किराना मार्केट में दो दुकानों के ताले तोड़कर 37 हजार की नगदी चोरी कर ली। चोरों ने तीसरी दुकान को भी निशाना बनाया लेकिन वहां चोरी करने में कामयाब नहीं हो सके। सूचना के बाद भी जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो व्यापारियों ने एएसपी से शिकायत की। एएसपी के नाराजगी जताने पर जब शहर कोतवाल मौके पर पहुंचे तो घटना से खफा व्यापारियों ने उन्हें घेर लिया और खूब खरीखोटी सुनाई। पुलिस ने घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला पंजाबियान निवासी जावेद की ड्रमंडगंज चौराहा पर किराने की दुकान है। इस चौराहा पर पुलिस पिकेट भी रहती है। किराना मार्केट में ही इसी मोहल्ले के सुशील गुप्ता की भी दुकान है। पास में ही गांव नावकूड़ के कमल भारद्वाज की किराने की दुकान है। शुक्रवार रात चोरों ने तीनों दुकानों के ताले तोड़ लिए। कमल भारद्वाज की दुकान में लगे शटर का लॉक नहीं टूटा। इससे उनकी दुकान बच गई। जबकि चोर जावेद और सुशील गुप्ता की दुकानों के शटर तोड़कर अंदर घुस गए। चोर जावेद की दुकान से 30 हजार की नगदी और सुशील गुप्ता की दुकान से गल्ला चोरी कर ले गए। गल्ले में सात हजार की नगदी थी। घटना की जानकारी सुबह व्यापारियों के दुकानें खोलने पहुंचने पर हुई। ताले और शटर टूटे देखकर व्यापारियों के होश उड़ गए। तमाम व्यापारियों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। सुबह करीब सात बजे व्यापारियों ने घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पवन मोबाइल मौके पर पहुंची और कुछ देर रुकने के बाद लौट गई। शहर कोतवाल के मौके पर न पहुंचने से व्यापारी नाराज हो गए। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष अफरोज जिलानी ने एसपी और एएसपी को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी और पुलिस व्यवस्था पर तमाम सवाल खड़े किए। एएसपी विकास कुमार वैद्य की फटकार के बाद जब शहर कोतवाल बीके गौतम मौके पर पहुंचे तो व्यापारियों ने उन्हें जमकर खरीखोटी सुनाई। दुकान स्वामियों ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। शहर कोतवाल बीके गौतम ने बताया कि पुलिस ने घटनाओं की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

घटना स्थल सुरक्षित न होने पर लौटा डॉग स्क्वायड
पुलिस के घटना स्थल पर देर से पहुंचने के कारण दुकानों के अंदर तमाम लोगों का आना-जाना हो गया। मौके पर पहुंची डॉग स्क्वायड टीम सबूतों से छेड़छाड़ होने की बात कहकर लौट गई। महकमे ने सभी थानेदारों को यलो टेप मुहैया कराए हैं। ताकि पुलिस यलो टेप लगाकर घटना स्थल को सुरक्षित कर ले, लेकिन चंद कदमों की दूरी पर मौजूद घटना स्थल को कोतवाली पुलिस ने सुरक्षित करना तो दूर मौके पर जाना भी मुनासिब नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें