देहरादून सुधार गृह से लापता किशोरी की तलाश में देहरादून पुलिस ने शेरपुर
और टंडोला में किशोरी की घंटों तलाश की, लेकिन किशोरी का पता नहीं चला। इस
पर देहरादून पुलिस खाली हाथ वापस लौट गई।
किशोरी की तलाश करने
रविवार को कस्बे में पहुंची देहरादून पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी
को कुछ दिन पहले देहरादून में ही बरामद किया था, जबकि आरोपी भाग निकला था।
किशोरी से जब पूछताछ की गई तो उसने अपने को पीलीभीत के कसबा शेरपुर के
मोहल्ला बग्गर निवासी बताया।
साथ ही माता-पिता के साथ जाने से इंकार किया
था। जिस पर पुलिस ने उसे देहरादून कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने
उसे सुधार ग्रह भेजा था। पुलिस ने बताया कि एक हफ्ते पहले किशोरी सुधार
ग्रह से गायब हो गई। रविवार को किशोरी को खोजने टंडोला पहुंची देहरादून
पुलिस की टीम ने गांव के एक असलम नामक युवक से पूछताछ की और उसे किशोरी का
फोटो दिखाया, लेकिन असलम ने किशोरी को जानने से इनकार कर दिया।
पूर्व
प्रधान इजहार अली, प्रधान मुन्नी बेगम और अन्य लोगों से भी पुलिस ने
जानकारी की, लेकिन किशोरी का पता न लगने पर टीम वापस लौट गई।