फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरफिरे ने कुल्हाड़ी से हमला कर कीर्तनकर्ता को मार डाला

Tue, 25 Jul 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिनावर।
विज्ञापन
कुल्हाड़ी से
विज्ञापन
बिनावर थाने के गांव अमानाबाद मढ़ी पर हुई घटना
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव अमानाबाद की मढ़ी पर सिरफिरे नशेड़ी ने भजन-कीर्तनकर्ता की कुल्हाड़ी से प्रहार करके हत्या कर दी। पुलिस ने सिरफिरे को गिरफ्तार कर लिया है। कीर्तनकर्ता की हत्या से पहले सिरफिरे ने गांव में कई लोगों पर हमला करने की कोशिश भी की थी। बताया गया है कि वह गांजा-सुल्फे का सेवन करता था।
मृतक 50 वर्षीय मुनेंद्र पाल थाना दातागंज के रूधौली गांव का रहने वाला था। वह अविवाहित था और धार्मिक कार्यक्रमों में भजन-कीर्तन करता था। इसी सिलसिले में अमानाबाद गांव की मढ़ी पर हर सोमवार को आया करता था। इस सोमवार को भी वह परिजनों को बताकर अमानाबाद मढ़ी पर पहुंचा और भजन-कीर्तन में हिस्सा लिया। रात को भी मढ़ी पर ही रुका। मंगलवार को सुबह मढ़ी पर अमानाबाद के निवासी धनपाल ने मुनेंद्र पर हमला बोलकर कुल्हाड़ी से कई प्रहार किए। इससे वह लहूलुहान हो गया। सूचना पर उसका भाई राकेश और अन्य परिजन पहुंचे और उसको उपचार के लिए बरेली अस्पताल ले गए, जहां डाक्टरों ने मुनेंद्र पाल को मृत घोषित कर दिया। बरेली में ही मुनेंद्र पाल के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बिनावर थाना पुलिस ने हत्यारोपी धनपाल को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि देर शाम तक मृतक के परिजन बिनावर थाने में तहरीर नहीं दे सके थे। सूचना पर सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी धनपाल गांजा-सुल्फा का नशा करता था। नशे की हालत में वह सनकी हो गया था। मुनेंद्र की हत्या करने से पहले उसने गांव में कई लोगों पर हमला करने की कोशिश की थी। बच्चों को भी पीटा। घरवाले भी उसकी इन हरकतों से परेशान थे। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी की तो वह गांव में नंगा घूम रहा था। थाने में भी उसने सिर पटककर सिरफिरापन दिखाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के बारे में गांव में जानकारी की तो पता लगा कि वह सिरफिरा और नशेड़ी है। गांव और घर के लोगों से भी वह बदसलूकी करते हुए हमलावर हो जाया करता है। मढ़ी पर हत्यारोपी ने पहले बच्चों को पीटा फिर अचानक मुनेंद्रपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। हत्यारोपी धनपाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेेजा जाएगा।
-वीरेंद्र सिंह यादव, सीओ सिटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें