फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन में युवती की फेसबुक आईडी हैक कर दोस्तों को भेजे भद्दे संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। पुलिस ने सोलन थाना क्षेत्र के तहत एक युवती की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले में आरोपी युवक की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेने का दावा भी किया है। पीड़ित युवती ने सदर थाना में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी हैक कर ली थी। इसके बाद आरोपी उसके दोस्तों को आईडी से अनुचित संदेश और भद्दे मेसेज भेज रहा था। इस संबंध में उसके दोस्तों ने उसे जानकारी दी। इसके बाद उसने अपने स्तर पर आरोपी की पहचान करने की भी कोशिश की। लेकिन कामयाबी न मिलने पर पीड़ित ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन

एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में आईटी एक्ट की धारा 65 व 66 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस हैकर का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पीड़ित की आईडी को खंगाला जा रहा है जल्द ही पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से महिलाओं को प्रताड़ित करने या उनके खिलाफ दुष्प्रचार के मामले बढ़ गए हैं। पुलिस इन पर नकेल कसने की तैयारी कर रही है। भविष्य में इस संबंध में कई कठोर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें