जुएं में मोटी रकम हारने से आहत एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घर वालों ने मौके पर पहुंच कर युवक को फंदे से उतारा। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।
कोतवाली क्षेत्र में नगर के एक मोहल्ले में एक युवक जुएं का काफी शौकीन है। लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को युवक जुए में मोटी रकम हार गया। जिससे वह काफी परेशान था। मोटी रकम हारने पर युवक का परिवार वालों से झगड़ा भी हुआ। बुधवार को दोपहर में घर वाले बाहर बैठे हुए थे। बताया जाता है कि उसी दौरान युवक ने घर के एक कमरे में फांसी का फंदा गले में डाल खुदकुशी की कोशिश की। इस बीच परिवार वालों की न"ार युवक पर पड़ गई। घर वालों ने किसी तरह कमरे का दरवाजा खोला और युवक को फांसी के फंदे से उतर लिया जिससे उसकी जान बच गई। घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी रही। मामले की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है।