फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा देकर नाबालिग छात्रा से रेप

Sat, 30 Jul 2016 08:25 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
घर से खेत पर जाने के लिए निकली किशोरी के साथ गुरुवार रात को नशा सुंघाकर दुराचार किया गया। गांव का ही युवक उसे अपने घर के बाहर बनी मढइया ले गया और रात भर उसे वहीं रखकर दुराचार किया। रातभर तलाशने के बाद दूसरे दिन परिवारीजनों को किशोरी आरोपी के घर पर बेहोशी की हालत में मिली। पुलिस ने किशोरी के भाई की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

हजारा थाना क्षेत्र के नेपाल बार्डर से सटे एक गांव के रहने वाले किसान ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बहन गांव के ही जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। 28 जुलाई की रात करीब साढ़े 11 बजे वह घर से निकली। आरोप है कि गांव के ही बूटा सिंह ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। नशा सुंघाकर बेहोश कर अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। यहां आरोपी ने घर के बाहर पड़ी मढइया में किशोरी से दुराचार किया। शुक्रवार सुबह किशोरी के नदारद मिलने पर घर वालों ने तलाश शुरू कर दी। करीब छह बजे किशोरी आरोपी के मकान में बेहोश हालत में मिली। उसे लेकर वे चुपचाप घर आ गए। किशोरी के होश में आने पर पूरी घटना का पता लगा। 
000
गांव के डॉक्टर से कराया इलाज 
किशोरी को होश में लाने के लिए घर वालों ने गांव के ही एक डॉक्टर को अपने घर बुलाया। घर पर ही उसका इलाज कराया गया। जिसमें कुछ ही देर में वह होश में आ गई और अपने साथ हुई घटना को बयान किया। 
विज्ञापन

000
रास्ता रोकते रहे आरोपी के घर वाले 
किशोरी के भाई का आरोप है कि जब बेहोशी की हालत में वह अपनी बहन को लेकर घर की ओर निकला तो आरोपी के घरवाले झगड़े पर उतारू हो गए। इस दौरान आरोपी तो फरार हो चुका था। किसी तरह मौका पाकर शुक्रवार देर रात थाने पहुंचकर उसने तहरीर पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई। 
000
तहरीर के आधार पर बूटा सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का निकला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें