फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में  महिला की मौत

Sat, 05 Mar 2016 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
मृतक मह‌िला। - फोटो : pilibhit, beureu
विज्ञापन
गांव टांडा विजेसी निवासी बलकार सिंह की 55 वर्षीय पत्नी दलवीर कौर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी नाक से खून निकल रहा था। मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

थाना न्यूरिया के टांडा विजेसी निवासी दलवीर कौर की संदिग्ध हालात में उसके ही घर पर मौत हो गई। उसकी नाक से खून बह रहा था। मौत की सूचना पर मृतका का भाई और मायके के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए। इसी थाना क्षेत्र के गांव टाह निवासी मृतका के भाई सुमेर सिंह ने बताया कि उसकी बहन दलवीर सिंह की शादी टांडा विजेसी निवासी बलकार सिंह के साथ हुई थी। कई सालों से पति बलकार सिंह उसकी बहन को मारपीट कर परेशान करते थे। उन्होंने बहनोई पर बहन की पिटाई कर मार डालने का आरोप लगाया है। भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। एसओ दलवीर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें