फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी से शादी की बात खुलने पर रुका निकाह

Sat, 05 Mar 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर
विज्ञापन
विवाह समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शादी का वादा किसी और युवती से और विवाह किसी ओर से करना एक युवक को खासा महंगा पड़ा। इसका खुलासा होने पर न सिर्फ बारात को बैरंग लौटना पड़ा, बल्कि दुल्हन वालों ने दूल्हे को घंटों बंधक बनाए रखा। दूल्हे को हर्जाने के तौर पर शादी में लगा खर्च दुल्हन वालों को देना पड़ा। हर्जाने की रकम अदा करने को लेकर खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में वार्ता जारी थी।
विज्ञापन


शहर से लगे मनिहारगोठ गांव में शनिवार को एक विवाह समारोह में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एक अन्य युवती का पिता पुलिस को साथ लेकर शादी रुकवाने पहुंच गया। मेलाघाट खटीमा निवासी इमरान अली पुत्र मोहर्रम अली की शादी मनिहारगोठ निवासी इंतजार अली की बहन से तय हुई। शनिवार को बारात घर पर पहुंची थी कि चोरगलिया (हल्द्वानी) निवासी कमरूद्दीन नामक व्यक्ति चोरगलिया पुलिस को साथ लेकर शादी रुकवाने पहुंच गया। उसने जब लड़की वालों को बताया कि दूल्हा बने इमरान ने उसकी बेटी से शादी का वादा किया था।

वह काफी समय उनके घर भी रहा था, लेकिन अब उसकी पुत्री को धोखा देकर विवाह रचा रहा है। इस बात का पता चलने पर लड़की वालों ने शादी की रस्म रोक दी और दूल्हे को कमरे में बंधक बनाकर बारात लौटा दी। मामले का पता चलते ही कोतवाल वीसी शर्मा मय फोर्स मौके पर पहुंचे। ग्राम प्रधान अमजद हुसैन की मध्यस्थता में समाज के लोगों ने बैठक कर तय किया कि दूल्हा पक्ष द्वारा शादी में हुआ खर्च अदा करना होगा, जिस पर दूल्हे पक्ष के लोग सहमत हो गए। हर्जाने की रकम की अदायगी को लेकर दोनों पक्षों में देर रात तक वार्ता जारी थी। कोतवाल शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है, यदि मामले की तहरीर दी गई तो आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें